फिर चला मामा का बुलडोजर, कुख्यात बदमाश का 90 लाख का मकान ध्वस्त

फिर चला मामा का बुलडोजर, कुख्यात बदमाश का 90 लाख का मकान ध्वस्त

जबलपुर, संदीप कुमार। बुलडोजर मामा यानि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर गुंडे बदमाशों द्वारा काली कमाई से इकट्ठी की गई अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर प्रशासन ने आज शनिवार को एक कुख्यात बदमाश के 90 लाख के आशियाने को जमींदोज कर दिया।

बुलडोजर मामा के निर्देश पर आज एक बार फिर जबलपुर में भू-माफिया और अपराधों की दुनिया से वास्ता रखने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबलपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने हनुमानताल क्षेत्र के कुख्यात बदमाश शेखर सोनकर के निवास को जमींदोज किया, इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें – 2 अप्रैल से मैहर रुकेगी 16 सुपरफास्ट ट्रेनें, भोपाल-इटारसी के बीच चल सकती है मेमू ट्रेन

कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस बल और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2100 वर्ग फुट में बने शेखर सोनकर के 90 लाख रु के मकान को जमींदोज कर दिया, जानकारी के मुताबिक बदमाश शेखर पिछले दिनों ही आर्म्स एक्ट मामले में जेल गया है, आरोपी शेखर सोनकर का पिछले साल भी मकान तोड़ा गया था।

ये भी पढ़ें – ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान – देश में केवल एक ही फ्रंट वो है….

नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के मुताबिक शराब और नशा माफिया शेखर सोनकर के अवैध कब्जे से शासकीय भूमि जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये एवं उस पर हुए निर्माण की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है, उन्होंने बताया कि बदमाश शेखर सोनकर के विरुध्द लगभग 28 अपराध अलग अलग पुलिस थानों में पंजीबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें – EOW का छापा : प्राइमरी टीचर पर करोड़ों की संपत्ति, निकला कई कॉलेजों का मालिक!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews