
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने विपक्ष पर करारा हमला किया है। उन्होंने 10 मुख्यमंत्रियों द्वारा मिलकर एक नया फ्रंट बनाये जाने की घोषणा पर पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शनिवार को ग्वालियर पहुंचे उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में पेयजल, स्वच्छता जैसे मुद्दों पर जो चर्चा हुई थी उसके विषय में बैठक होगी और अन्य कार्यक्रमों ने शामिल होऊंगा। 10 मुख्यमंत्रियों के एक साथ आकर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और भाजपा (BJP) को घेरने के लिए फ्रंट की घोषणा पर सिंधिया ने पलटवार किया।
ये भी पढ़ें – कर्मचारियों का इंतजार होगा खत्म! 2 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा, जानें नई अपडेट
सिंधिया ने कहा कि देश में केवल एक ही फ्रंट है वो है जनता का फ्रंट। उन्होंने कहा कि जनता के एक एक व्यक्ति के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा है। जिस तरह से सेवा भाव के आधार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है, विकास किया है , अंत्योदय, एकात्म मानववाद की सोच के साथ काम किया है जनता उसपर विश्वास करती है।
[dgv_vimeo_video id=”692509939″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

