कैबिनेट मंत्री और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की प्रदेशाध्यक्ष आमने सामने

कैबिनेट मंत्री और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की प्रदेशाध्यक्ष आमने सामने

जबलपुर।संदीप कुमार।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को समय पर वेतन मिल रहा है, भाजपा सरकार में जरूर उन्हें परेशानी होती थी लेकिन हमारी सरकार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुश है।कमलनाथ सरकार में महिला बाल विकास मंत्री इमारती देवी के इस बयान पर आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष विद्या खंगार ने हमला बोला है, उन्होंने इमरती देवी के बयान पर नाराजगी जताई है।विवाद इतना बढ गया है कि अब दोनों महिला नेत्री आमने सामने होते नजर आ रही है।

दरअसल, हाल ही में जबलपुर आई मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमारती देवी ने कहा था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को समय पर वेतन मिल रहा है इतना ही नही शहरी और ग्रामीण आंगनबाड़ी का किराया भी बढ़ा कर दिया जा रहा है।महिला बाल विकास मंत्री ने ये भी कहा कि वेतन को लेकर जो भी शिकायते की जा रही है वो पूरी तरह से गलत है क्योंकि जनवरी तक का वेतन प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को बांट दी गई है। इधर महिला बाल विकास मंत्री के इस बयान का आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष विद्या खंगार ने सिरे से नकार दिया है।उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास मंत्री झूठ बोल रही है।पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान है जनवरी माह का वेतन अभी तक नही मिला है।इसी तरह अतिरिक्त मानदेय भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को तीन-तीन माह से नही मिला है।हालांकि अभी तक इस मामले में इमरती देवी का बयान या सफाई सामने नही आई है, लेकिन आने वाले दिनों विवाद गहराता नजर आ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews