
जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में ईद मिलादुन्नबी ( Eid-e-Milad-un-nabi) के दौरान उपजे विवाद के बाद पुलिस (Police) पर फेंके गए फाटखे को लेकर पुलिस ने कई असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है, पुलिस ने अभी तक इस मामले में 5 लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि 70 से ज्यादा लोगो को चिन्हित किया है जो कि वारदात में शामिल थे, पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास-बलवा सहित कई अन्य धाराए लगाई है।
यह भी पढ़ें…अच्छी खबर : रिटायरमेंट के बाद भी आपको हो सकती है रेगुलर इनकम, पढ़िए डिटेल
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज-शुरू की गिरफ्तारी
गोहलपुर थाना के मछली बाजार में मंगलवार की शाम को कुछ लोग धारा 144 का उल्लंघन करते हुए भीड़ लगाकर डी.जे बजा रहे थे, इस दौरान पुलिस ने जब उन्हें मना किया तो उपद्रवी लोगों ने पुलिस पर फाटखे फेंक दिए, जिसमें की कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे, इस घटना के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और असमाजिक तत्वों पर लाठीचार्ज करते हुए उन्हें खदेड़ दिया, कल रात से ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगालते हुए असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करना शुरू कर दिया है।
नहीं बख्शा जाएगा उपद्रवियों को
मध्यप्रदेश (MP) के धार-बड़वानी (Dhar-Barwani) के बाद जबलपुर में त्योहार के दिन हुए उपद्रव को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) भी गंभीर थे। लिहाजा उन्होंने सख्त निर्देश दिए है कि किसी भी कीमत में आरोपियों को नही बख्शा जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा है कि एसपी को निर्देश दिए है कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नही जाएगा।
70 से ज्यादा लोगों को किया चिहिन्त
ईद मिलादुन्नबी त्योहार में उपद्रव करने वाले लोगो की पुलिस ने गिरफ्तारी करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 70 से अधिक आरोपियों को चिन्हित भी पुलिस ने किया है, पुलिस ने लिखित में 12 से ज्यादा लोगों तक FIR दर्ज की है।
