अच्छी खबर : रिटायरमेंट के बाद भी आपको हो सकती है रेगुलर इनकम, पढ़िए डिटेल

honorarium hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नौकरीपेशा व्यक्ति रिटायरमेंट (Retirement) को लेकर बहुत चिंतित रहता है।  उसे बुढ़ापे में इनकम की चिंता रहती है। सरकारी कर्मचारी को तो फिर भी पेंशन मिलती है लेकिन निजी सेक्टर में काम करने वाला बिना पेंशन के घर चलाने की चिंता करता रहता है।  इसके लिए सबसे सुरक्षित योजना है PPF यानि पब्लिक प्रोविडेंट फंड।

PPF में कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है ये योजना सबके लिए है।  पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में कोई व्यक्ति अधिकतम सालाना डेढ़ लाख रुपये तक जमा कर सकता है। इसमें निवेश करने वाली रकम को 80C के तहत टैक्स फ्री है। यानि इसपर इनकम टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा मैच्योरिटी पीरियड पर मिलने वाली रकम और ब्याज भी टैक्स फ्री रहेगा।

ये भी पढ़ें – FACEBOOK : बदलने जा रहा है फेसबुक का नाम, जानिए क्या है वजह और इससे जुड़ी जानकारियां

पब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF योजना की अवधि 15 साल है हालांकि 7 साल बाद आप इसमें जमा रकम को प्री मैच्योर विड्रोल के तहत निकाल कर सकते हैं। यदि आप इसे 15 साल के बाद भी जारी रखना चाहते हैं तो 5-5 साल के पीरियड के लिए बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : प्रभारी मंत्री के आदेश को हवा में उड़ाते ग्वालियर नगर निगम के अफसर

PPF पर अभी 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज दर सरकार द्वारा हर तिमाही पर तय होती है। इसका एकाउंट पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक में खुलवाया जा सकता है। यदि आप PPF में डेढ़ लाख रुपये सालाना जमा करते हैं तो 15 साल बाद 7.1 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से ये रकम 40.68 लाख रुपये हो जाएगी और ये ग्यारन्टीड रकम होगी।आप PPF में निवेश नौकरी ज्वाइन करने के साथ ही करना शुरू कर सकते हैं जिससे रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम  (Regular Income)का टेंशन नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें – दुष्कर्म के आरोपी MLA के बेटे पर अब इनामी राशि 25 हजार, जल्द ही गिरफ्तार होने की उम्मीद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews