नहीं उतर रहा रील का नशा, प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर मनाया जन्मदिन का जश्न

फ्लाईओवर पर वीडियो और रील बनाने पर पुलिस पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके बावजूद यहां कई बार युवक-युवतियां वीडियो शूट करते और स्टंट करते नजर आ चुके हैं।
Madhya Pradesh longest flyover reel

Madhya Pradesh longest flyover reel

जबलपुर में में प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर रील बनाने और जश्न मनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सामने आया है जहां एक युवती अपने साथियों के साथ फ्लाईओवर के बीचो-बीच नियमों को ताक पर रखकर जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती और उसके साथी फ्लाईओवर पर केक काटते और जमकर आतिशबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर की जा रही इस तरह की गतिविधियों से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

प्रतिबन्ध के बावजूद नहीं थम रहा सिलसिला 

फ्लाईओवर पर वीडियो और रील बनाने पर पुलिस पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके बावजूद यहां कई बार युवक-युवतियां वीडियो शूट करते और स्टंट करते नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अफसरों ने जांच कर कार्रवाई की दिया भरोसा 

अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि उन लोगों को भी तलाश किया जा रहा है जिन लोगों ने यह रेल बनाकर सोशल मीडिया में वायरस की है इसके साथ वह महिलाएं जो की फ्लाई ओवर में जन्मदिन मना रही थी उन्हें भी तलाश किया जा रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews