जबलपुर में फिर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, शहर में सनसनी

जबलपुर में फिर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, शहर में सनसनी

जबलपुर, संदीप कुमार। संस्कराधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। जबलपुरवासी अभी शहपुरा में रेप के बाद तीन साल की बच्ची की हत्या की घटना को भूले भी नहीं थे कि मंगलवार को फिर फिर बीच शहर में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस जाँच में जुट गई है। घटना रेल्वे के बजरंग कालोनी की है।

केबल सुधारने आए थे आरोपी
जानकारी के मुताबिक दो लोग बच्ची के घर टीवी केबल सुधारने के बहाने आए थे। जिस कमरे में बच्ची सो रही थी आरोपी भी उसी जगह केबल सुधार रहे थे। ढाई साल की बच्ची को कमरे में सोता देख उसकी माँ दूसरे कमरे में जाकर बेटे को खिलाने लगी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बच्ची की माँ घबराते हुए पड़ोस की महिला को पूरी घटना बताते हुए अपने पति को काल करती है।

बच्ची के पिता रेल्वे में करते हैं नोकरी
जो आरोपी टीवी केबल सुधारने के लिए बच्ची के घर आए थे, वह बच्ची की माँ से यह बोलकर अंदर आ गए कि उन्हें उनके पति ने ही केबल सुधारने के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता रेल्वे में नोकरी करते है और घटना के समय वह ड्यूटी गए हुए थे।

खबर लगते ही पुलिस पहुँची मौके पर
ढाई साल की बच्ची के साथ रेप की घटना जैसे ही सिविल लाइन थाना पुलिस को लगी,  थाना स्टाफ मौके पर जा पहुँचा। बच्ची को पुलिस मेडिकल के लिए एल्गिन अस्पताल में लेकर गई। वहीं घटना के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आपसे हमारा अनुरोध
बच्चियों के साथ लगातार हो रही इस तरह की घटनाओ को देखते हुए हमारा आपसे अनुरोध है कि कभी अपनी बच्चियों को अकेला न छोड़ें। अगर कोई अनजान व्यक्ति घर के अंदर आता है तो उस पर तब तक कड़ी नजर रखें। जब घर पर महिला और बच्चे अकेले हो तब किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर आने न दें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews