चर्च लैंडस्केम मामला : पूर्व बिशप पी.सी सिंह के भोपाल कनेक्शन की जाँच शुरू, eow ऑफिस में पेश हुए बिशप मनोज चरण

चर्च लैंडस्केम मामला : पूर्व बिशप पी.सी सिंह के भोपाल कनेक्शन की जाँच शुरू, eow ऑफिस में पेश हुए बिशप मनोज चरण

जबलपुर, संदीप कुमार। पूर्व बिशप पी.सी सिंह के साथी और भोपाल डायोसिस के बिशप मनोज चरण को आज जबलपुर eow ने अपने दफ्तर में नोटिस देकर बुलाया है। जबलपुर (Jabalpur) आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम भोपाल बिशप मनोज चरण से eow से पूछताछ में जुटी हुई है। अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि चर्च लैंडस्केम मामले में पूर्व बिशप पी.सी सिंह के कनेक्शन भोपाल से जुड़े हुए थे, लिहाजा भोपाल डायोसिस के बिशप मनोज चरण को नोटिस देकर आज जबलपुर eow के दफ्तर में बुलाया गया है। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम भोपाल बिशप से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े…उज्जैन: संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों पर कड़ा एक्शन लेगी निगम, 10 दिन बाद प्रॉपर्टी पर लगा दिए जाएंगे ताले

आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि शाम तक इस पूरे मामले में बताया जाएगा कि अभी तक पूछताछ के दौरान भोपाल बिशप मनोज चरण से क्या जानकारी निकलकर सामने आई है। जबलपुर ईओडब्ल्यू ने भोपाल बिशप से लग्जरी एसयूवी कार को भी जप्त किया हैं। यह कार भोपाल बिशप को पूर्व बिशप पी.सी सिंह ने गिफ्ट की थी।

[dgv_vimeo_video id=”767231621″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews