सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नड्डा ने किया नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण, उनके शौर्य गाथा को किया याद

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अगर स्थिर रूप से कांग्रेस का नेतृत्व करते तो आजादी का यह खंडित रूप दिखाई नहीं देता।
CM Dr Mohan Yadav Union Minister JP Nadda jabalpur

CM Dr Mohan Yadav Union Minister JP Nadda jabalpur

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के साथ जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शौर्य गाथा को याद किया, इस दौरान वे सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के “शताब्दी वर्ष समापन समारोह” में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने शताब्दी समारोह की स्मारिका “यात्री” का विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जबलपुर में आयोजित सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के “शताब्दी वर्ष समापन समारोह” में हिस्सा लिया उन्होंने बंगाली क्लब के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी और कहा आपने नेताजी के इतिहास को संजोकर रखा है हमें हाम्रियो विरासत पर गर्व है।

..तो आजादी का खंडित रूप दिखाई नहीं देता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अगर स्थिर रूप से कांग्रेस का नेतृत्व करते तो आजादी का यह खंडित रूप दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद तथाकथित कांग्रेस के नेताओं ने भारत के स्वाभिमान के साथ स्वाधीनता के बाद कश्मीर में जो गलती की है, मुझे गर्व है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उसे समय उसे गलती को पकड़ लिया, जिसका परिणाम देश ने लंबे समय तक तो चुकाया ही, लेकिन हमारे राजनीतिक दल ने उसे गलती को ठीक किया।

जबलपुर की धरती से बंगाल को संदेश देना होगा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि नेताजी ने हमेशा सम्पूर्ण आजादी की बात की, बंगाल से ये आवाज उठी थी लेकिन आज बंगाल का क्या हाल है, आज बंगाल मुसीबत में है। उन्होंने कहा कि आज जबलपुर की धरती से बंगाल को संदेश देना होगा कि बंगाल में भी बदलाव की आवश्यकता है। जिस बंगाल ने देश को नेतृत्व दिया आज वह बंगाल मुसीबत में है, सारा देश को आज बंगाल के साथ खड़े होकर मुसीबत से निकलना चाहिए।

बंगाल को कुशासन से मुक्त कराना होगा 

जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल में बंगाली असुरक्षित हो जाए यह विडंबना है। आज हम जहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद कर रहे हैं तो वहीं आज हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि बंगाल को ऐसे कुशासन से मुक्त करवाए, इसके लिए भी हमें अपना संदेश पहुंचाना चाहिए। जेपी नड्डा ने कहा कि आने वाले अप्रैल मई में हमें यह मौका भी मिलेगा, हम सबको अपने रिश्तेदारों से बातचीत करते हुए प्रजातांत्रिक तरीके से वहां पर बदलाव लाने के लिए योगदान करना होगा।

संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews