उपचुनाव 2020 : पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस की आयोग से शिकायत

congress-leader-vivek-tankha-son-twitted-and-raise-question-

जबलपुर, संदीप कुमार। आने वाले दिनों में होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर भले ही BJP और कांग्रेस (Congress) तैयारी में जुटी हुई हो लेकिन इस उपचुनाव को लेकर कांग्रेस को आशंका है कि इस चुनाव प्रक्रिया में लगे भाजपा प्रशासन और पुलिस के कुछ अधिकारी चुनाव को प्रभावित कर सकते है लिहाजा कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन से इसकी शिकायत की है।ये जानकरी राज्यसभा सांसद ने ट्वीट के जरिए दी है।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि आगामी होने वाले चुनाव में प्रशासन और पुलिस के कुछ अफसर है जो कि भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे है और ये अफसर चुनाव प्रभावित कर सकते है। कांग्रेस के विवेक तंखा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और वरुण कुमांर चोपडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए अपनी शिकायत इलेक्शन कमीशन के सामने रखी है।

शिकायत में उन अधिकारियों की नामजद शिकायत की है जो अधिकारी आगामी होने वाले उपचुनाव को प्रभावित कर भाजपा को फायदा और कांग्रेस को नुकसान पहुँचा सकते है।राज्यसभा सांसद ने शिकायत को लेकर ट्वीट में लिखा है कि इलेक्शन कमीशन को पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी के बारे में भी बताया।बहरहाल अब देखना होगा कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की शिकायत के बाद इलेक्शन कमीशन इसे कितना गम्भीरता से लेता है और उन अधिकारियो पर किस तरह की कार्यवाही होती है जिनके नाम इलेक्शन कमीशन को सौंपे गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews