कांग्रेस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने किया प्रदर्शन, विधायक विनय सक्सेना ने दिया आश्वासन

कांग्रेस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने किया प्रदर्शन, विधायक विनय सक्सेना ने दिया आश्वासन

जबलपुर,संदीप कुमार। करोना संकट की वजह से जबलपुर में अस्पतालों और बिस्तरों की कमी है, लेकिन कुछ शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसा ही एक शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माढोताल में स्थित है। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से तैयार है और इसमें मरीजों को इलाज के लिए रखा जा सकता है। तमाम सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का अमला स्वास्थ्य केंद्र का उपयोग नहीं कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है, जो कि इस क्षेत्र से काफी दूर है।

इस परेशानी को दूर करने की मांग करते हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाने विधायक विनय सक्सेना भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जब इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध है तो ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाए। इसके साथ ही इस सामुदायिक केंद्र में और सुविधाएं जुटाई जाए, जिससे मरीजों को इलाज मिल सके। विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा रत्नेश कुरारिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रारंभ कर दिया जाएगा और इसमें मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। इसके लिए कुछ व्यवस्था भी करना पड़ेगी, जिसके लिए आदेश दे दिए गए हैं।

इस पर विधायक विनय सक्सेना ने आश्वासन दिया कि विधायक निधि से मदद की आवश्यकता होगी तुरंत इसकी भी व्यवस्था कर देंगे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के आश्वासन के बाद यह प्रदर्शन समाप्त हुआ,लेकिन लोगों का मानना है कि 6 माह पूर्व ही स्वास्थ्य केंद्र को पूरी तरह से तैयार कर लेना चाहिए था, जिससे मरीजों को परेशानी नहीं उठाना पड़ती, लेकिन अब उम्मीद है कि 1 सप्ताह के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से काम करना प्रारंभ कर देगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews