कांग्रेस नेता ने भाजपा प्रत्याशी के भाई पर गोली मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाये

MP Election 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरभ शर्मा ने बरगी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह के भाई गोलू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा का आरोप है कि देर रात उनके मोबाइल पर भाजपा प्रत्याशी के छोटे भाई ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता आज एसपी ऑफिस पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता के भाई पर फोन पर धमकी देने के आरोप  

कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने पुलिस को बताया कि देर रात जब वह अपने घर पर थे उसे दौरान उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। सामने वाला व्यक्ति अपने आप को गोलू सिंह बताते हुए कहता है कि अगर तुमने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार प्रसार किया तो गोली मारकर तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।

कांग्रेस नेताओं की चेतावनी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो करेंगे आन्दोलन  

जबलपुर पुलिस से शिकायत के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में फोन करने वाले आरोपी गोलू सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बेलखेड़ा कूच करेंगे और देखेंगे कि उन्हें कौन गोली मारता है? सौरभ शर्मा ने बताया कि गोलू सिंह के खिलाफ इससे पहले भी दर्जनों मामले जिले के अलग-अलग स्थान में दर्ज हैं।

पुलिस बोली, मोबाइल नंबर की सीडीआर चैक कर रहे हैं जल्दी आरोपी गिरफ्त में होगा  

इधर कांग्रेस नेता की शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि सौरभ शर्मा के द्वारा कुछ मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं जिसकी सीडीआर निकाल कर जांच करवाई जा रही है। 24 घंटे में इस मामले का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बरगी विधानसभा से गोलू सिंह के भाई नीरज सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में सौरभ शर्मा लगातार विधानसभा में जनसंपर्क कर रहे हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews