कांग्रेस विधायक ने लगाए अपनी पार्टी पर आरोप, बोले- ओबीसी, जमीनी, गरीब कार्यकर्ता को दरकिनार किया जाता है

MP CONGRESS Gwalior News

जबलपुर, संदीप कुमार। 2023 में मध्य प्रदेश में सत्ता वापसी का दावा कर रही कांग्रेस (Congress) के अंदर क्या चल रहा है इसकी बानगी जबलपुर के कांग्रेस विधायक (Congress MLA) ने अपने बयानों से की है। पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज विधायक संजय यादव ने कहा कि पार्टी खुद अपने ही विधायक को कमजोर कर रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस (MP Congress) ने हमेशा ओबीसी, जमीनी और गरीब कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया है।

आपको बता दें कि जबलपुर (Jabalpur News) नगर निगम में मेयर इन काउन्सिल के गठन को लेकर कांग्रेस विधायक संजय यादव नाराज हो गए है और अपनी ही पार्टी पर उपेक्षा करने के संगीन आरोप लगाए है। विधायक ने पार्टी के शीर्ष को चेतावनी दी है कि अगर उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो फिर वह सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें – Indore : देवगुराड़िया मंदिर में शुरू हुआ शिवलिंग का प्राकृतिक जलाभिषेक, देखें अद्भुत वीडियो

कल जैसे ही नगर निगम एमआईसी गठन की सूची जारी की गई और उसमें अपने पार्षद का नाम ना होने से कांग्रेस विधायक संजय यादव नाराज हो गए। उन्होंने शीर्ष नेताओं को सबकुछ बताया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पार्टी नेताओं के रवैये से नाराज विधायक आज मीडिया के सामने आये।

ये भी पढ़ें – IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ कीजिये मां वैष्णो देवी के दर्शन, पढ़ें पूरी डिटेल

आज मीडिया से बात करते हुए विधायक संजय यादव ने कहा कि हमने सिर्फ अपने एक पार्षद को एमआईसी में शामिल करने  के लिए बोला था वो भी उस ऐसा वार्ड से जहां पर पहली बार कांग्रेस का पार्षद जीता हो, लेकिन इस पर किसी भी तरह का विचार नहीं किया गया। इस वार्ड में ओबीसी महिला जीती , उसके एमआईसी में जाने से एक मैसेज जाता लेकिन नेताओं ने ऐसा नहीं किया।

ये भी पढ़ें – भाजपा विधायक से नाराज वीडी शर्मा, जमकर फटकार लगाई, तलब किया

कांग्रेस विधायक (Jabalpur Congress MLA Sanjay Yadav) ने कहा कि अब पार्टी में कोई सुनने वाला नहीं बचा है। सिर्फ जो चापलूसी करते हैं उनकी पार्टी के नेता सुनते हैं, जो पार्टी हित मे काम कर रहे हैं उन्हें कमजोर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीब, जमीनी और ओबीसी कार्यकर्ता को दरकिनार किया है , विधायक ने कहा कि 25 अगस्त को भोपाल में मीटिंग हैं। अगर मुझे बुलाया जाता है तो अपनी बात वहां रखूंगा और अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो फिर ठोस निर्णय लेना होगा।

[dgv_vimeo_video id=”740352874″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews