वकीलों के खिलाफ दर्ज अवमानना प्रकरण हुए समाप्त, स्टेट बार काउंसिल और अधिवक्ता संघ पर जारी रहेगी कार्रवाई

mp high court

final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college

Jabalpur News : मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की मनाही के बावजूद भी हड़ताल पर रहे वकीलों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की गई थी। इस मामले पर हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से वकीलों के खिलाफ दर्ज अवमानना की प्रकरण को वापस ले लिया है। हालांकि स्टेट बार काउंसिल और सभी अधिवक्ता संघ के विरोध अवमानना की कार्रवाई जारी रहेगी।

1 दिसंबर को अगली सुनवाई

बता दें कि हाईकोर्ट की मना करने के बावजूद भी हड़ताल पर बने रहे और काम पर नहीं लौटने के मामले में स्टेट बार का काउंसिल एंव सभी अधिवक्ताओं संघ के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की गई थी। चीफ जस्टिस रवि मलिमठ जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच ने मामले के लिए अगली सुनवाई 1 दिसंबर को नियत की है। जबलपुर के अलावा इंदौर, ग्वालियर बेंच में भी अवमानना से लंबित मामले सुने जा रहे हैं।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय वर्मा की और से भी हलफनामा प्रस्तुत किया गया जिसमें हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी ली गई। संजय शर्मा ने इसके लिए बिना शर्त माफी भी मांगी है। साथ ही उन्होंने निवेदन किया है कि व्यक्तिगत अधिवक्ताओं को जवाब दे नहा ठहराया जाए। हाईकोर्ट ने माफी को स्वीकार कर व्यक्तिगत रूप से दायर अवमानना प्रकरण को समाप्त कर दिया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews