
Jabalpur News : जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब 56 वर्षीय भगवान सिंह ठाकुर ने खुद को अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
जानें कहां का मामला
दरअसल, मामला गोहलपुर थाना के बधाइयां मोहल्ला का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नगर निगम में ठेकेदारी का काम करता था। इसके साथ ही वो रेलवे में भी ठेकेदारी किया करता था।। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से वो काफी परेशान था। संभवत यही वजह है कि उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। सूचना के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई उस समय भगवान सिंह ठाकुर घर पर अकेला ही था।
बेटे ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर बेटे हर्ष सिंह ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से काम करने के बावजूद करीब 70 लाख रुपये का पेमेंट अटका हुआ था। निगम के अकाउंट ऑफिसर उनका बिल नहीं पास कर रहे थे। जिसकी बड़े अधिकारियों से शिकायत के बाद भी इसपर कोई सुनवाई नहीं हुई थी। हर्ष ने आगे बताया कि उनकी बहन यानि भगवान सिंह की बेटी की शादी 18 फरवरी को तय की गई थी। जिसके लिए पैसों के इंतजाम भी करने थे लेकिन आज उन्होंने हार मानकर इस कदम को उठा लिया।
CSP ने कही ये बात
वहीं, सीएसपी का कहना है कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसकी फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है कि आखिर बंदूक का लाइसेंस कब मिला था। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”901844523″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

