जबलपुर में कोरोना ब्लास्ट, 15 अगस्त को 115 नए केस, कलेक्टर ने की लोगों से सावधान रहने की अपील

जबलपुर में कोरोना ब्लास्ट, 15 अगस्त को 115 नए केस, कलेक्टर ने की लोगों से सावधान रहने की अपील

जबलपुर, संदीप कुमार

जबलपुर में 15 अगस्त के दिन कोरोना के नए 115 कोरोना केस मिले हैं जबकि कोरोना वायरस से स्वस्थ होने पर शनिवार को 75 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 115 नये मरीज सामने आये हैं। शनिवार को डिस्चार्ज हुये 75 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 1588 हो गई है।

शुक्रवार की शाम 6 बजे से शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 115 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2392 पहुँच गई है। पिछले 24 घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 753 हो गये हैं। शनिवार की शाम 6 बजे तक 1294 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं। वहीं 829 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं। जबलपुर में अब तक कुल 44297 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है।

कलेक्टर भरत यादव ने शनिवार 15 अगस्त की ब्रीफिंग में कोरोना सबंधी अपडेट देते हुये शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक अनलॉक-तीन की छूटों में दिये जा रहे विराम को सफल बनाने के लिए जिले के नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने शनिवार से से शुरू हुये सहयोग से ही सुरक्षा अभियान में भी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुये कहा कि कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का सभी लोग पालन करें। हर व्यक्ति मास्क पहने, दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखे और साबुन से बार-बार अच्छी तरह हाथ भी धोये। जो ऐसा नहीं कर रहे हैं उन्हें रोके और टोकें तथा उन्हें भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने प्रेरित करें। उन्होंने नागरिकों से घर के बुजुर्गों और बीमार व्यक्ति की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने का अनुरोध भी किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews