अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने वाला था मरीज, डॉक्टर और स्टाफ ने बचाया

अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने वाला था मरीज, डॉक्टर और स्टाफ ने बचाया

जबलपुर, संदीप कुमार
जबलपुर के मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल से आज एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। अच्छी बात यह है कि समय रहते युवक को वहां मौजूद स्टाफ ने बचा लिया लेकिन इस पूरी घटना ने कहीं ना कहीं मेडिकल प्रबंधन के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर कैसे मरीज अपने पलंग से उठकर खिड़की खोल कर बाहर आ गया।

आज दोपहर अचानक ही वार्ड से बाहर निकल आया कोरोना पॉजिटिव युवक….
रविवार की दोपहर को सब कुछ सामान्य चल रहा था उसी दौरान अचानक ही एक पॉजिटिव व्यक्ति अपने बेड से उठ कर तीसरी मंजिल की खिड़की खोल लिया और वहां से कूदने की तैयारी करी रहा था तभी वहां भर्ती मरीजों की चीख-पुकार सुनकर स्टाफ भी पहुंच गया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत करने पर युवक को किसी तरह मेडिकल स्टाफ मनाया और उसे वापस अपने बेड पर पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो लगातार वायरल भी हो रहा है।बहरहाल कोरोना पॉजिटीव युवक पूरी तरह से स्वास्थ है वही अब कोरोना पॉजिटीव वार्ड की सुरक्षा भी बड़ा दी गई है।

https://youtu.be/r_xsZS3F4qk

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews