कछपुरा ब्रिज के नीचे मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

कछपुरा ब्रिज के नीचे मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) में रविवार आज लॉर्डगंज थाना अंतर्गत कछपुरा ब्रिज (Kachpura Bridge) के नीचे एक व्यक्ति की लाश (Dead Body) मिली है। जिसके सिर और शरीर पर गहरे घाव के निशान हैं जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस (Police) के वरिष्ठ अधिकारियों ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लॉर्डगंज थाना अंतर्गत पटेल कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय सतीश पटेल शनिवार की रात को 9 बजे अपने घर से निकले थे इसके बाद पूरी रात घर नहीं पहुंचे जिस पर परिवार के लोग उन्हें खोज रहे थे तभी सुबह उन्हें खबर मिली कि घर के नजदीक कछपुरा ब्रिज के नीचे सतीश पटेल की लाश पड़ी हुई है। परिवार वालों ने जब वहां जाकर देखा सतीश पटेल के सिर और शरीर पर गहरे घाव के निशान थे जिससे यह माना जा रहा है कि सतीश पटेल की हत्या की गई है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सतीश पटेल की किसी से दुश्मनी नहीं थी पुलिस ने इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

वही पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिस जगह अधेड़ की हत्या हुई है वह काफी सुनसान एरिया है अधिकतर लोग वहां बैठकर शराब पीते रहते हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि अधेड़ भी शराब पीने के लिए वहां गया होगाl जिसकी वजह से किसी से उसका विवाद हो गया। जिसके कारण यह घटना हुई है घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी के साथ-साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थीl मौके से उन्होंने कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैंl

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews