
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक यहीं के एक होटल में काम करता था और वहीं पर ही रहता था। आनन- फानन में होटल संचालक ने युवक के मौत की सूचना सिविल लाईन पुलिस को दी। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
हत्या की आशंका
दरअसल, मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल का है। जब आज होटल संचालक अपनी होटल खोलने पहुंचे तो देखा कि उनके यहां काम करने वाला युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। होटल संचालक द्वारा तत्काल ही पास में मौजूद चिकित्सक को दिखाया गया तो जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, लोगों के अनुसार होटल में काम करने वाले युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। कई लोग इसे हत्या की आशंका भी जता रहे है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
जानकारी देते हुए सिविल लाईन थाना प्रभारी रमेश कौरव ने बताया कि बबलू पासी जबलपुर में सांई कृपा होटल में काम करता था और होटल में ही निवास करता था। आज सुबह देखा गया कि वह बैंच में लुढक़ा हुआ था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के रहस्य से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ पाएगा। इधर, मृतक के परिवार वालों को भ इसकी सूचना दे दी गई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

