कोरोना से इस RSS नेता की मौत, केशव कुटी में पॉजिटिव आये लोगों में थे शामिल

Indore News

जबलपुर।संदीप कुमार।
दिन प्रतिदिन कोरोना अब ओर घातक होता जा रहा है महज दस दिनों में ही जबलपुर में कोरोना से मौत का आंकड़ा अचनाक से बढ़ गया है।अब कोरोना ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक नेता की जान ली है जिनका अंतिम संस्कार दोपहर को कोरोना प्रोटोकॉल से किया जाएगा।

केशव कुटी में पॉजिटिव आये लोगों में थे शामिल
संघ और भाजपा से जुड़े योगेंद्र सिंह (योगी जी) का 25 जुलाई 2020 शनिवार रात 11:30 बजे जबलपुर से भोपाल ले जाते हुए एम्बुलेंस में भोपाल से 25 कि मी पूर्व रास्ते में ही उनका स्वर्गवास हो गया। वह विगत कुछ दिनों से कोरोना वायरस से पीड़ित थे। केशव कुटी में हुए टेस्टों में उनका सैंपल भी लिया गया था जो बाद में पॉजिटिव आया था। उनका इलाज जबलपुर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था जहाँ उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल ले जाने का निर्णय लिया गया।भाजपा नेता दीपंकर बैनर्जी के अनुसार उनकी मौत हो जाने के बाद शव को वापस जबलपुर ले आया गया है और उनका अन्तिम संस्कार आज 26 जुलाई रविवार को जबलपुर में कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा।दीपांकर बनर्जी ने बताया कि स्व योगेंद्र सिंह ने ताउम्र अपना जीवन समाज सेवा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया।

केशव कुटी में दी जाएगी श्रद्धांजलि
स्व योगी जी की मौत से आरएसएस के केशव कुटी में शोक का माहौल है।आरएसएस कार्यकर्ता सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने स्व योगी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews