बाजारों में हो रही सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना, प्रशासन ने बंद कराई दुकानें

बाजारों में हो रही सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना, प्रशासन ने बंद कराई दुकानें

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है लेकिन अनलॉक होते ही लोगों ने सरकार के निर्देशों का पालन करने में लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। खासकर व्यापारी वर्ग जिन्होने अपने लाभ के लिए फिजिकल डिस्टेन्स की धज्जियां उड़ा रखी थी। इसे लेकर आज जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर जयंती काम्लेक्स और नोदरा ब्रिज स्थित करीब एक दर्जन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन दुकानों को सील किया है जो कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे थे।

जयंती कांपलेक्स पहुँचा प्रशासन का अमला, मचा हड़कंप
अपर कलेक्टर संदीप जे.आर के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम की टीम आज जब मौके पर पहुँची तो देखा कि बहुत सी दुकानों में सोशल डिस्टेंड की धाज्जिया उड़ रही थी। न ही लोग मास्क पहने हुए थे और न ही सोशल डिस्टेन्स का पालन किया जा रहा था। कोरोना काल में भी लोग आम दिनों की तरह घूम रहे थे।

आदेश की अवहेलना करने वालों की दुकानें की गई सील
जबलपुर जिला प्रशासन लगातार व्यापारियों को राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत देते रहे हैं, पर यह देखा गया है कि जबलपुर शहर के ज्यादातर व्यापारी सरकार की तमाम गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन अपने ग्राहक से करवा रहे थे, और ना ही फिजिकल डिस्टेंस का। लिहाजा ऐसे करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानदारों की दुकानों को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।

अपर कलेक्टर ने व्यापारियों को दी समझाइश
जयंती काम्प्लेक्स स्थित मार्केट में कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर संदीप जे.आर ने सभी व्यापारियों को अंतिम हिदायत दी है। साथ ही उनसे कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशों का पालन स्वयं भी करें और ग्राहकों से भी करवाएं। कार्रवाई के समय अपर कलेक्टर संदीप जे.आर के साथ एएसपी अगम जैन, डीएसपी मयंक सिंह सहित नगर निगम का अमला भी मौजूद रहा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews