Hindi News

भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला, पत्नी ने की शिकायत

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला, पत्नी ने की शिकायत

जबलपुर, संदीप कुमार। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की गई है, नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल की पत्नी ने दहेज मांगने को लेकर यह शिकायत दर्ज करवाई है, पत्नी शिप्रा का आरोप है कि रंजीत पटेल और उसके परिजनों ने शादी में लड़की वालों से 40 लाख का सामान, 15 लाख रु नगद और 20 तोला सोना लेने के बाद भी और दहेज के लिए प्रताड़ित किया है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है,  रंजीत पटेल के परिवार वालो पर भी शिप्रा ने संगीन आरोप लगाए है कि उसके साथ घर पर नौकर जैसा बर्ताव किया जाता था, वही रंजीत और उसके परिजन दूसरी शादी करने की भी धमकी शिप्रा को देते है। फिलहाल पुलिस ने इस मामलें में जांच शुरू कर दी है।

लुटेरी दुल्हन के बाद अब लुटेरे दूल्हे का मामला आया सामने, शादी के बाद ढाई करोड़ लेकर फरार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की शिकायत लेकर आज उनकी पत्नी महिला थाने पहुँची जहाँ परिवार परामर्श केंद्र ने उनकी शिकायत सुनी साथ ही युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल को भी मौके पर बुलवाया गया,अब पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के जरिए दोनो में सुलह करवाने की तैयारी में लगी हुई है।

लाखो रु दिए फिर भी मांग रहे है लग्जरी कार……
भाजयुमो के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल की पत्नी शिप्रा पटेल ने महिला थाने में जाकर अपनी शिकायत में बताया कि 2019 में उसकी हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई थी,विवाह के बाद से ही ससुराल में शिप्रा को परेशान किया जाने लगा, उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के समय 40 लाख का सामान-15 लाख नगद और 20 तोला सोना देने के बावजूद भी उनके परिवार वालो से लग्जरी कार की डिमांड की जा रही है और जब उनकी मांगे नही पूरी हो सकी तो उसके साथ मारपीट होना शुरू हो गई।

नौकर से भी बदतर सलूक…..
भाजपा नेता रंजीत पटेल की पत्नी शिप्रा पटेल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके साथ नौकरों जैसा बर्ताव किया जाता था, रंजीत के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य परेशान करते थे कहते थे कि तुम हमारे घर के लायक नही हो तुम्हे तलाक देकर दूसरा विवाह करेंगे, इधर अब पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के जरिए दोनो ही के परिवार वालो में सुलह कराने का प्रयास कर रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews