
Jabalpur News : नेशनल हेल्थ मिशन के तहत, देश के कई राज्यो में 108 एंबुलेंस सेवाए चलाई जा रही है। जिसके तहत हर जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल और अस्पताल से घर तक पहुंचने के लिए नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है लेकिन अब वही 108 के चालक गरीब मरीजों से अवैध वसूली कर रहे है। जिसके कारण लोग सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे है।
जानें पूरा मामला
जिसका एक ताजा मामला सामने आया है, जहां जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा में रहने वाली एक गरीब महिला इंदो बाई के हार्ट का ऑपरेशन शहर के निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना के द्वारा किया गया था। जब वह महिला अपने बरगी स्थित घर पहुच गई और कुछ दिनों बाद अचानक उस महिला की तबियत बिगड़ गई। तब उस महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया लेकिन 108 के चालक ने मरीज के घर पर ही 700 रुपये ले लिए और मरीज महिला को लेकर गांव से मुख्य सड़क पर आकर वाहन को खड़ा कर दिया।
विधायक ने कही ये बातें
जिसके बाद चालक ने परिजनों से कहा कि ऊपर से फोन आया है आप हमें और पैसे दो नहीं तो मरीज को हम यही पर उतार देगें। यह बात सुनकर मरीज महिला के परिजनों ने 108 के चालक को पैसे दे दिए क्योकि इंदो बाई की हालत बहुत गंभीर थी तो वहीं जब निजी अस्पताल में मरीज महिला को भर्ती करवाने के बाद जब 108 के चालक से दिए गए पैसों की रसीद मांगी तो चालक ने कच्ची रसीद परिजनों को थमा दी। वहीं, परिजनों ने अपने स्थानीय विधायक संजय यादव को इसकी जानकारी दी तो वह भी निजी अस्पताल पहुंचे। साथ ही, इस बात पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

