बेटी पैदा होने से नाराज पिता परिवार छोड़कर गायब, पीड़ित पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार

Due-to-the-birth-of-the-daughter-the-father-leaving-the-family

जबलपुर| आज लड़की लड़को से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। चांद तक पहुंची बेटियों को लेकर आज भी लोगो की क्या धारणा है ये देखने मिला जबलपुर में जहा एक युवक ने अपनी पत्नी और मासूम बच्ची को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया कि उसके घर लड़के ने नही लड़की ने जन्म लिया है। 

मामला जबलपुर शहर के गोरा बाजार का है जहाँ राहुल पासी नाम के युवक अपनी पत्नी और चार माह की बच्ची को छोड़कर चला गया है। पीड़ित महिला ने थक हार कर आज जबलपुर एसपी अमित सिंह से पति को तलाश करने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे ओर उसकी 4 माह की बच्ची को इसलिए छोड़ दिया है कि उसके घर मे लड़की का जन्म हुआ है। महिला की शिकायत पर एसपी ने न सिर्फ तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए बल्कि मासूम को गोद मे लेकर वयरलेश सेट से ही गोरा बाजार थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि वो इस ओर गंभीरता से न सिर्फ कार्यवाही करे बल्कि घर छोड़कर गए सचिन पासी को तलाश भी करे। 

पीड़ित महिला रागनी पासी ने एसपी को बताया कि उसका पति सचिन दूसरी शादी करने की तैयारी भी कर रहा है। महिला की शिकायत सुनते ही एसपी ने सबसे पहले 4 माह की मासूम को अपनी गोद मे लिया और रागनी को आश्वाशन दिया कि वो हर संभव मदद करेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews