जबलपुर में फिर नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों के नाम से गोरखधंधा

जबलपुर में फिर नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों के नाम से गोरखधंधा

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर इन दिनों नकली घी बनाने का गढ़ बन गया है। कभी माढ़ोताल कभी कोतवाली तो कभी रांझी में पुलिस नकली घी बनाने वालों को गिरफ्तार कर रही है। पर ये गोरखधंधा खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। इस बार माढ़ोताल थाना पुलिस ने ब्राण्ड कंपनियों के नाम से नकली घी बनाने वालों का खुलासा किया है।

पुलिस ने मारा छापा, नकली तेल बरामद
मुखबिर की सूचना पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने अनुश्री कालेज के पास स्थित कालोनी में छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में घी बनाने के लिए एक्सपायरी तेल और ऐथनसे बरामद किया। हालांकि पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही आरोपी विजय कुकरेजा भागने में जरूर सफल हो गया। माढ़ोताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अनुश्री कालेज के पास विजय कुकरेजा ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर मिलावटी घी बनाया करता था और फिर उसे जबलपुर सहित अन्य जिलों में सप्लाई किया करता था।

कई ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली घी के मिले पैकेट
माढ़ोताल पुलिस ने जब मौके पर जाकर नकली घी बनाने वाले गोदाम पर छापा मारा तो वहां से पुलिस को विजय देशी घी, सरल घी, कान्हा घी, देहाती घी के लेवल वाले सैकड़ों की तादात में पैकेट मिले। बताया जा रहा है कि विजय कुकरेजा के द्वारा खाद्य पदार्थ पाम ऑइल, वनस्पति, फ्लेवरिंग एसेंस का मिश्रण कर नकली घी तैयार करने का काम था।

आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली घी बनाने वाले आरोपी विजय कुकरेजा के खिलाफ माढ़ोताल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर नकली घी तैयार करना व बिक्री करने के संबंध धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। साथ ही आगे की कार्यवाही के लिए खाद्य विभाग को भी सूचना दे दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews