नकली पुलिस बन किया युवक का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

नकली पुलिस बन किया युवक का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मी बन एक युवक को घर के बाहर से अपहरण कर उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और ग्वारीघाट थाना पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी कृष्णा ने ही पुरानी रंजिश के चलते साथियों के साथ मिलकर युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची थी।

50 हजार रुपये से मांगना शुरू की रिश्वत, 400 रुपये पर आ गए
पुलिस के मुताबिक ललपुर निवासी रितिक कुरील जब 16 दिसंबर को अपने घर के बाहर घूम रहा था तभी एक बाइक में दो लोग उसके पास पहुँचे और अवैध शराब बेचने की बात कर खुद को क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मी बताया और जबरन उसे बाइक में बैठाकर तिलवाराघाट ले गए। यहाँ उससे 50 हजार रुपयों की मांग की गई। जब रितिक में असहमति जताई तो फिर अपहरणकर्ताओ ने 20 हजार, 10 हजार, 5 हजार और अंत में रितिक से 400 रुपये लेकर उसे मेडिकल कालेज के पास छोड़कर भाग गए।

रितिक की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, चारों आरोपी गिरफ्तार
दर्शल अपहरणकर्ताओं में मुख्य आरोपी कृष्णा केवट का रितिक से पुराना विवाद चल रहा था जिस पर की उसने रितिक को धमकाने के लिए आकाश-राहुल और दीपक के साथ मिलकर ये पूरा षड्यंत्र रचा था। पूरे प्लान के तहत आकाश और दीपक रितिक के घर जाकर स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मी बताते हुए अवैध शराब बेचने की बात कर बाइक में बैठाकर ले जाते हैं। आज पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों से बंदूक सहित अन्य हथियार बरामद 
मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ओर ग्वारीघाट थाना पुलिस ने पीएचई के पास से चारों आरोपी राहुल-दीपक-कृष्णा और आकाश को गिरफ्तार किया है। बता दें कि राहुल काला एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews