पैसे के लेन देन में दो पक्षों के बीच मारपीट

पैसे के लेन देन में दो पक्षों के बीच मारपीट

जबलपुर।संदीप कुमार।

माढोताल थाना क्षेत्र में एक ढाबे में दो पक्षों के बीच में जमकर विवाद हो गया इस विवाद में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं जिसे तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है इधर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाबा इमरान अपने साथियों के साथ माढोताल थाना क्षेत्र के आस्था ढाबा में खाना खाने पहुंचा हुआ था कि तभी अशफाक और महेंद्र अपने साथियों के साथ वहां पर आ गए। महेंद्र और बाबा इमरान का पैसों को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था इसी बात पर दोनों में पहले तो बहस हुयी लेकिन बाद में मारपीट शुरू हो गई।वही साथ आये दोनों पक्षों के युवकों ने भी एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें बाबा इमरान को गंभीर चोटें आई हैं। एक पक्ष का आरोप है कि अशफाक और महेंद्र ने गोलियां भी चलाई हैं। घायल बाबा इमरान को निजी अस्पताल में लाकर दाखिल किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची माढोताल थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।माढोताल थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि इस विवाद में कुछ लोग घायल जरूर हुए हैं लेकिन गोली नहीं चली है हालांकि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews