युवती के साथ मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, Police ने अदालत में पेश किया

युवती के साथ मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, Police ने अदालत में पेश किया

जबलपुर, संदीप कुमार। युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को आखिरकार गुरूवार को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह चारों ही आरोपी काफी लंबे समय से पीड़ित युवती को परेशान कर रहे थे, लिहाजा लार्डगंज थाना पुलिस (Police) ने चारों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी देखिये – Police की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 12 आरोपी गिरफ्तार

युवती को लंबे समय से युवक कर रहे थे परेशान 
जानकारी के मुताबिक संजय नगर निवासी विनय चक्रवर्ती अपने दोस्त सुदेश विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा के साथ मिलकर लंबे समय से युवती परेशान कर रहा था। होली वाले दिन सभी चारों युवक अपने घर पर होली खेल रहे थे तभी गालीगलौज शुरू हो गई। युवती ने गाली गलौज करने से मना किया तो सभी एक राय होकर उससे वाद विवाद करने लगे। उसी दौरान सुदेश ने डण्डे से हमला कर युवती के माथे में आंख के पास चोट पहुंचा दी एवं भाग गये। पड़ोसी की रिपोर्ट पर विनय चक्रवर्ती, सुदेश विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा, के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 भादवि एवं 3(2) व्ही, 3(1)5, 3(1)ध एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके बाद आदेश के परिपालन में आरोपियेां की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लार्डगंज प्रफृल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीमें लगायी गयी पतासाजी करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए आरोपी सुदेश विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष, विनय चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष, विशाल प्रजापति उम्र 23 वर्ष, रवि शर्मा उम्र 25 वर्ष चारों निवासी संजय नगर यादव कॉलोनी को अभिरक्षा में लेते हुए घटना में प्रयुक्त डंडे की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 2 अप्रैल को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ये भी देखिये- Chhatarpur News : दहेज के लिए शादी के 2 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews