जबलपुर में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 96 संक्रमित

जबलपुर में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 96 संक्रमित

जबलपुर|संदीप कुमार| संस्करधानी जबलपुर (Jabalpur) अब कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के पॉजिटिव केसों के शतक से बस चार कदम दूर है। आज शनिवार को भी आई रिपोर्ट में चार केस कोरोना वायरस पॉजिटिव (Corona virus positive) पाए गए है। इन चारो पॉजिटिव मरीज निगम के सफाईकर्मी है जो कि गढ़ा जॉन कार्यलय में पदस्थ थे|

सागर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट-जबलपुर का आंकड़ा पहुँचा 96 
सागर मेडिकल कॉलेज से आज जबलपुर स्वास्थ्य विभाग को 38 सैम्पलों की रिपोर्ट मिली है। इस रिपोर्ट में चार पॉजिटिव हैं| सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारेटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। इन 4 केसों को मिलाकर अब पॉजिटिव संख्या 96 पहुँच गई है।

गढ़ा जोन का इंजीनियर पहले ही हो चुका है कोरोना संक्रमित 
गढ़ा जॉन कार्यलय में पदस्थ इंजीनियर कृष्णा रावत भी तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटीव निकले है| जिन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।कृष्णा रावत आईपीएस अधिकारी रोहित केशवानी के संपर्क में थे। ऐसे में अब इंजीनियर के बाद सफाईकर्मियों का पॉजिटीव निकलना धीरे धीरे चैन को बढ़ाने की और जा रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews