मिस्ड कॉल से हुई दोस्ती बदली प्यार में, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

मिस्ड कॉल से हुई दोस्ती बदली प्यार में, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Jabalpur rape case : झूठे प्यार में फंसकर दुष्कर्म का शिकार हो रही युवतियों को ऐसे पिशाचों को पहचानना होगा जो उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं, ताजा मामला जबलपुर के तिलवारा थाने का हैं जहाँ एक 21 वर्षीय युवती झूठे प्यार के जाल में फंस गई और दुष्कर्म का शिकार हो गई। पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत की है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मिस्ड कॉल से हुई दोस्ती प्यार में बदली 

जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रांझी निवासी 21 वर्षीय युवती द्वारा संजीवनी नगर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेलखेड़ा के ग्राम पावली के रहने वाले गोविंद पटेल से एक मिस्ड कॉल के जरिए बात होने शुरू हुई, जिसके बाद गोविंद ने उससे प्रेम का इजहार करते हुए मिलना शुरू किया।

विश्वास में लेकर सूने घर में किया दुष्कर्म 

धीरे-धीरे उसने युवती को विश्वास में ले लिया कि वह उससे विवाह करेगा जिसके बाद युवक युवती को गढा स्थित एक सूने मकान में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के द्वारा विरोध करने पर उसने उससे शादी का वादा किया जिसके बाद युवक आए दिन युवती का दैहिक शोषण करने लगा था।

विरोध करने पर दिया शादी का झांसा 

वहीं युवती ने जब उस पर शादी करने के लिए दबाव डाला तो वह शादी करने से साफ मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता संजीवनी नगर थाने पहुंची जहां से जीरो कायमी करते हुए केस डायरी तिलवारा थाना अंतर्गत भेजी गई  है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews