Jabalpur News : मंदिर में खेल रहे थे जुआ, पुलिस को देखते ही लगाने लगे माता के जयकारे

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) के जुआरी (gambler) अब जुआ (Gambling) खेलने के लिए मंदिर तक को नही छोड़ रहे है। गढ़ा थाना पुलिस ने मंदिर परिषर में जुआ खेल रहे चार जुआरियो को हिरासत में लिया है। पुलिस जैसे ही जुआरियो के पास पहुँची तो वह लोग माता के जयकारे लगाने लगे पर पुलिस (Jabalpur Police) गिरफ्त से नही बच पाए।

यह भी पढ़े.. MP Politics : इस मिथ के चलते उज्जैन में नहीं ठहरे सिंधिया-शिवराज, सत्ता जाने का डर!

गढ़ा थाना के शारदा माता मंदिर में शाम को जुआरी जुआ खेला जा रहे थे। सूचना पर पुलिस जैसे ही मौके पर पहुँची तो जुआ खेल रहे जुआरी ताश के पत्ती छोड़ देवी भक्त बन गए और पुलिस को देखते ही माता के जयकारे लगाने लगे, पर शातिर जुआरियों की चाल पुलिस समझ गई और उन्हें मौके पर ही ताश के पत्ते और हजारों लोगों के साथ धर लिया,पुलिस ने जुआरियो के पास से 6 हजार 430 रूपये जब्त किए है।

यह भी पढ़े… MP Police Constable Recruitment : मप्र पर हावी बेरोजगारी, 4200 पदों पर 12 लाख आवेदन

जानकारी के मुताबिक जुआरियो ने जुआ खेलने के लिए सबसे सुरक्षित जगह शारदा मंदिर को चुना और जब ताश के पत्तों पर रूपये पैसों की हार-जीत का दांव लगा रहे थे तभी पुलिस पहुँच गई।  मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहां कुछ जुआरी ताश पत्तों पर जुआ मन्ना खेलते हुये दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

यह भी पढ़े… मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का एक और बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा लाभ

नाम पता पूछने पर अपने नाम प्रहलाद पटैल, निवासी अन्ना नगर शारदा चौक, रवि केवट निवासी बेदीनगर हाल मांडवा टेंडर 1 डी 12 गोरखपुर, पंचू अहिरवार निवासी बदनपुर पहाड़ी, मोहित खान निवासी बेदीनगर हाल माण्डवा बस्ती गोरखपुर, के रहने वाले बताये जुआरियों के पास एंव फ ड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 6 हजार 430 रूपये जब्त करते धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews