MP Police Constable Recruitment : मप्र पर हावी बेरोजगारी, 4200 पदों पर 12 लाख आवेदन

MPPEB mp police recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्र और राज्य सरकारें भले ही रोजगार (employment) के लाख दावे करें लेकिन देश और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बेरोजगारी (Unemployment) किस कदर हावी है इसका अंदाजा सरकारी नौकरी (Government Jobs) के लिए निकलनी वाली भर्ती पर आने लाखों आवेदनों से पता लगाया जा सकता है। ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश में देखने को मिला है, जहां 4 साल के बाद में 4200 पदों पर होने जा रही मप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (MP Police Constable Recruitment Examination)पर पूरे प्रदेश के करीब 12 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।

यह भी पढ़े… मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का एक और बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा लाभ

दरअसल, मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board- MPPEB) करीब 4 सालों बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल के 4200 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस पर आवेदन की आखरी तारीख 11 फरवरी रखी गई थी। वही आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया गया है।  इसके लिए प्रदेशभर से 12 लाख आवेदन आए है, जो कि अबतक का रिकॉर्ड है।

इससे पहले संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा (Contract school teacher recruitment exam) में सबसे ज्यादा 20 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। जो अब तक की सबसे दावेदारों की सर्वाधिक संख्या थी। इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की कितनी जरुरत है और बेरोजगारी किस कदर बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते इस बेलगाम बेरोजगारी पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले समय में हालात और बेकाबू हो सकते है।

बता दे कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 6 मार्च से शुरु होगी।हालांकि लिखित परीक्षा कब तक चलेगी, यह कैंडिडेट्स के द्वारा भेजे गए एप्लीकेशन पर निर्भर करेगा । पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती (MP Police Recruitment) के लिए 3862 पद कांस्टेबल(जीडी) और 138 पद कांस्टेबल (रेडियो) के पदों पर भर्तियां की जानी है।अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है।

इसमें परीक्षाएं (Exams 2021)  दो पाली में आयोजित की जाएंगी, इसमें 9:00 से 11:00 तक होनी वाली परीक्षा में 8:00 बजे तक और 3:00 से 5:00 बजे तक होने वाली परीक्षा में 2 बजे तक परीक्षा सेंटरों पर अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा। इसमें परीक्षा में फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। फोटोयुक्त पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज भी लेकर जा सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews