MP Rail यात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, कंफर्म टिकट मिलने में होगी आसानी

MP Rail यात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, कंफर्म टिकट मिलने में होगी आसानी

MP Rail News : होली का त्यौहार नजदीक है, ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है उधर मेंटेनेस सहित अन्य कारणों के चलते रेलवे ट्रेनों को कैंसिल भी कर रहा है यानि अब ट्रेन में जगह मिलना मुश्किल हो रहा है ऐसे में जबलपुर मंडल के रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है, रेलवे ने इस रूट पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

होली पर बहुत से लोग अपने घर जाने या फिर रिश्तेदारों के साथ होली मनाने के लिए ट्रनों के टिकट की बुकिंग कराते हैं, कुछ लोग होते हैं जिनकी प्लानिंग कई महीने पहले हो जाती है और वो अपना टिकट भी कराकर निश्चिंत हो जाते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनका कार्यक्रम होली से कुछ दिन पहले ही बनता है और उन्हें बहुत परेशानी आती है।

जबलपुर रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन 

रेलवे ने ऐसे ही यात्रियों को देखते ही जबलपुर मंडल के रूट पर 6 मार्च को एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 6 मार्च को जबलपुर से दानापुर के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नंबर 02191 चलाई जाएगी। यह ट्रेन जबलपुर से सोमवार की रात 8:05 बजे रवाना होगी फिर सिहोरा, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा होती हुई मंगलवार की सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से ट्रेन नंबर 02192 मंगलवार को ही सुबह 11:30 बजे रवाना होकर इसी रूट से वापस होकर रात 12 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाये 

उधर रेलवे के यात्रियों की संख्या को देखते हुए जबलपुर मंडल की कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाये हैं इनमें स्लीपर और AC दोनों तरह के कोच शामिल है वहीं रेलवे  कटनी-जबलपुर-इटारसी और कटनी-सागर होकर भी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी हो और उनकी होली अच्छे से मन सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews