देश के 4 शहरों में झंडा दिवस पर भव्य आयोजन, जबलपुर भी शामिल

Campaigning-on-the-social-media-for-prahlad-patel-as-a-next-CM-of-mp

जबलपुर, संदीप कुमार। केंंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शनिवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दरअसल जबलपुर सहित देश के 4 शहरों में झंडा दिवस का आयोजन होना है और इसकी रूपरेखा बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ये बैठक लेंगे।

सिंधिया-पवैया मुलाकात, राजनीतिक मजबूरी या खत्म होगी दूरी!

केंद्रीय संस्कृति विभाग जबलपुर में 18 जून को झंडा दिवस पर भव्य आयोजन कर रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल खुद इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को प्रशासनिक बैठक लेंगे। सिर्फ यही नहीं, 21 जून को योगा डे को लेकर भी यादगार आयोजन पर रणनीति बनाई जा रही है। ऐसे आयोजन के लिए देश के चार शहरों में जबलपुर को चुना गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबियों की मानें तो देश में गोवा, मैसूर, जबलपुर और नागपुर में 18 जून को झंडा दिवस भव्य रूप में मनाने की तैयारी हो रही है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय इसकी रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसी तरह 21 जून को योगा डे को भी भव्य स्वरुप दिया जाएगा। बता दें कि शहर के निर्वाचित जनप्रतिधियों के साथ केंद्रीय मंत्री खुद जबलपुर में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews