जीआरपी ने की बड़ी कार्रवाई, 79 आईफोन के साथ शख्स को पकड़ा, करीब 58 लाख बताई जा रही कीमत

iPhone

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। इन दिनों पुलिस द्वारा अवैध रुपये, अवैध नशीली पदार्थों के साथ अन्य सामान रोजाना पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। इसी कड़ी में जबलपुल जिले की जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जीआरपी की टीम ने चेंकिंग के दौरान एक शख्स की तलाशी ली जिसके पास 79 आईफोन मिले। टीम ने सारे फोन को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें आईफोन की कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई जा रही है।

जबलपुर का रहने वाला है शख्स

आईफोन के साथ पकड़ा गया शख्स रवि मोहन जबलपुर के विजय नगर का रहने वाला है। जीआरपी की टीम ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से आरोपी को हिरासत में लिया। जब टीम ने जब्त किए गए फोन के बारे में आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी आईफोन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। आरोपी के पास फोन को लेकर पर्याप्त दस्तावेज भी नहीं थे। पूछताछ में ही पता चला कि आरोपी जबलपुर से संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। हालांकि जीआरपी की टीम की तरफ से इस मामले को लेकर सारी कार्रवाई कर ली गई है। साथ ही आरोपी के पास इतने सारे फोन कहां से आए, इसकी जांच पड़ताल जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews