दुर्घटनाग्रस्त जीप को देख रहे लोगों पर तेज रफ्तार बस पलटी,चार की मौके पर ही मौत

दुर्घटनाग्रस्त जीप को देख रहे लोगों पर तेज रफ्तार बस पलटी,चार की मौके पर ही मौत

जबलपुर, संदीप कुमार।  जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर दमोह-जबलपुर मार्ग (Damoh-Jabalpur Road) पर  बगदरी घाटी मोड़ के पास अचानक एक जीप पलट गई।  इस जीप में सवार लोगों को मामूली चोटें आई थी सूचना पर पाटन थाना पुलिस (Police) का बल मौके पर पहुंचा पुलिस घायलों को बाहर निकालकर जीप से किनारे करवा रहे थे, उसी दौरान देखने वालों की भीड़ लग गई तभी जबलपुर से दमोह जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबकर चार लोगों की मौके पर मौत  हो गई और कई घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दमोह जा रही बस जैसे ही बगदरी घाटी के पास पहुँची तभी अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने तथा 4 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में इसी जगह पर 13 से अधिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस जबलपुर से छतरपुर की ओर जा रही थी। बस बुंदेलखंड ट्रेवल्स की बताई जा रही है, बस जैसे ही घाटी के पास पहुंची तो बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पलट गई।  हादसे में एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है।

सड़क पर खड़े लोग दबे बस के नीचे

बताया जाता है कि इस हादसे में बस में सवार कुछ लोग घायल हुए वहीँ  सड़क किनारे खड़े होकर पलटी हुई जीप को देखने बस की  चपेट में आकर जान चली गई।  सूचना के बाद पाटन पुलिस सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच चुका है और स्थानीय लोगों की मदद  से लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने  का प्रयास किया जा रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews