जबलपुर में तेज रफ्तार का कहर, चपटे में आई 2 गौ माता ने तोड़ा दम, 1 घायल

जबलपुर में तेज रफ्तार का कहर, चपटे में आई 2 गौ माता ने तोड़ा दम, 1 घायल

Jabalpur Accident News : जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जब अधारताल थाना अंतर्गत पंचवटी मंदिर के पास इनोवा कार ने सड़क किनारे बैठी 3 गायों को रौंदते हुए एक दुकान से जा टकराई। इस घटना में दो गौमाताओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं 1 गाय गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके अलावा, जिस दुकान से कार टकराई है वह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इधर, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि कार में 4 लड़के सवार थे और चारों ही शराब के नशे में धुत थे।

3 लड़के मौके से फरार

बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद 3 लड़के मौके से फरार हो गए तो वहीं भीड़ ने 1 युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनोवा इतनी तेज रफ्तार में थी कि 2 गायों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गाय के चारों पैर टूट गए हैं। इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जो भी शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

गौ प्रेमियों ने की ये अपील

वहीं, गौ प्रेमियों ने पुलिस से अपील की है कि कार सावर लड़कों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार हरियाणा पासिंग है। जिसका नंबर HR55V-2321 है। फिलहाल, पुलिस ने इनोवा को जब्त कर लिया है। साथ ही फरार तीनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी गई है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews