देर रात युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी से भी की अभद्रता, वीडियो वायरल

देर रात युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी से भी की अभद्रता, वीडियो वायरल

जबलपुर, संदीप कुमार। सदर बाजार चौपाटी के पास सोमवार की देर रात एक युवती ने जमकर हंगामा (girl’s ruckus on the street )किया। युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे (girl’s high voltage drama) के वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवती नशे में थी और उसने के बाइक सवार को टक्कर मार दी थी।

जबलपुर के मुख्य बाजार में एक युवती ने देर रात जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर जब केंट थाना पुलिस मौके पर पहुँची तो युवती पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गई। बताया जा रहा है कि युवती नशे मे धुत थी और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी।

ये भी पढ़ें – मुसीबतों में Sapna Choudhary, गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश, जानें पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती ने पहले चौपाटी पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर उससे विवाद करने लगी। सूचना के बाद पुलिसकर्मी महिला को लगातार समझा रहे थे पर युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी । पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी की चाबी मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया। युवती और पुलिसकर्मियों के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हों रहा है।

ये भी पढ़ें – IRCTC के साथ देखिये राजस्थान की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत, ये टूर है बेस्ट ऑप्शन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती पुलिसकर्मी से तू तड़ाक कर बात कर रही है, पुलिसकर्मी से से जा जा कहकर जाने के लिए कह रही है। जवाब में फिर पुलिसकर्मी भी युवती को हड़काते हुए कहता है कि तुम्हारी गाड़ी जब्त  होगी।

ये भी पढ़ें – Relationship tips : क्या आपका बॉयफ्रेंड दे रहा है धोखा, इन संकेतों से समझिए

युवती और पुलिसकर्मी के बीच हो रहे विवाद का वहां खड़े लोग वीडियो बनाते रहे फिर बाद में इसे सोशल मीडिया पर  वायरल भी किया गया। देर रात तक चले हंगामे के बाद कैंट थाना पुलिस का अमला नशे में धुत युवती को अपने साथ कैंट थाने ले गया। पुलिस से लगातार महिला के विषय जानने के लिए मीडिया ने संपर्क  भी किया लेकिन पुलिस इसे छोटी सी घटना बताकर मामले को दबाने में जुटी रही। जानकारी के मुताबिक युवती के परिजनों को बुलाकर कैंट थाना पुलिस ने सौंप दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”742167189″]

[dgv_vimeo_video id=”742167289″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews