IRCTC के साथ देखिये राजस्थान की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत, ये टूर है बेस्ट ऑप्शन

IRCTC के साथ देखिये राजस्थान की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत, ये टूर है बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC इस बार एक ऐसे राज्य की सैर पर ले जाने वाला है जिसकी एक अलग पहचान उसकी संस्कृति, आदर सत्कार के भाव और समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से भी है। शौर्य और विनम्रता की जुगलबंदी वाली इस धरती को “Land of Maharaja’s” भी कहा जाता है।जी सही समझे आप , ये है राजस्थान।

राजस्थान की समृद्धशाली विरासत को देखते हुए IRCTC ने इस टूर का नाम भी “रॉयल राजस्थान” (IRCTC Royal Rajasthan Tour Packages) रखा है। 9 दिन और 8 रात वाला ये एयर टूर (IRCTC Air Tour Packages) अक्टूबर और नवंबर में जायेगा जिसकी तारीखें IRCTC  ने घोषित कर दी हैं। इस टूर के लिए स्पेशल फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट से जाएँगी।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट का कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला, 2008 से प्रभावी होगी योजना, ग्रेड पे-पदोन्नति में इस तरह मिलेगा लाभ

IRCTC (IRCTC Special Tour Package) के रॉयल राजस्थान टूर का किराया 40,700/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है, किराये के और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। पहला टूर 29 अक्टूबर 2022 को जायेगा, दूसरा टूर 05 नवंबर 2022 को जायेगा और तीसरा टूर 19 नवम्बर 2011 को जायेगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी की चमक फीकी, जानें ताजा भाव

इस टूर में IRCTC जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर के किले, झील, महल दिखायेगा। यदि आप इस समृद्धशाली इतिहास को नजदीक से देखना चाहते हैं तो IRCTC आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट जल्दी बुक करा लीजिये। फ्लाइट में सीटें लिमिटेड हैं। ये टूर LTC की पात्रता वालों के लिए भी मान्य है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews