
Jabalpur News : जबलपुर के मदन महल चौराहे में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, यहां पर दो लड़कियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। विवाद की वजह क्या है यह फिलहाल पता नहीं चल पाया लेकिन जिस तरह से दोनों लड़कियां युवक के साथ मारपीट कर रही थी उसको देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
किसी ने नहीं की बीच-बचाव
वीडियो रविवार की शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दो लड़कियां जबलपुर तरफ से मेडिकल जा रही थी तभी सामने से आ रहे एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख दोनों युवतियों ने अपनी गाड़ी खड़ी की और ताबड़तोड़ युवक पर हाथों से हमला कर दिया। युवक पिट रहा था लड़कियां उसे पीटा थी लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की जहमत नहीं उठाई।
[dgv_vimeo_video id=”860913126″]
वीडियो हुआ वायरल
इस बीच मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी उनके पास पहुंचे और दोनों को अलग करवाया। पुलिसकर्मी ने विवाद की वजह पता लगाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों लड़कियां अपनी गाड़ी उठा कर वहां से चली गई। युवक ने भी बिना पुलिस से शिकायत किए वहां से चला गया। हालांकि, लड़कियों द्वारा युवक को पीटने का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

