Jabalpur News : उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव बयान- नए सत्र की तैयारी कर रहा विभाग

mohan-yadav_

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Higher Education Minister Mohan Yadav) आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर (Jabalpur) पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) के अधिकारियों से मुलाकात की।मुलाकात के बाद उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव बरेला के लिए प्रस्थान कर गए जहाँ उन्होंने महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया।

कोरोना काल मे शिक्षा सत्र हुआ है प्रभावित
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षा सत्र बहुत प्रभावित हुआ है फिर चाहे वो स्कूल (School) का हो या कॉलेज (Colleage) का।  यादव की माने तो निश्चित रूप से कोरोना काल ने शिक्षा सत्र को काफी हद तक प्रभावित किया है उन्होंने कहा कि सिर्फ शिक्षा सत्र ही नहीं बल्कि पूरा विश्व आज कोरोना (Corona) से प्रभावित हो रहा है उन्होंने कहा कि इस घातक संक्रमण बीमारी के बीच कैसे शिक्षक (Teacher) छात्रों (Student) को पुनः उसी राह पर लाया जाए उसके लिए भी कोशिश की जा रही है।

नए शिक्षा सत्र के लिए विभाग कर रहा है तैयारी
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी विभागों ने कोरोना काल में अपनी तैयारियां कर ली है जिसमें उच्च शिक्षा विभाग भी शामिल है, उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि कैसे पढ़ाई के लिए सामान्य माहौल बनाकर सारी अनुकूलता वापस आए और बच्चों की परीक्षा हो सके,उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा उच्च शिक्षा विभाग है जो कि कोरोना कॉल होने के बावजूद भी परीक्षाएं करवाई थी और वह परीक्षाएं (Exams) पूरी तरह से सफल भी हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews