
जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय मानव दुर्व्यवहार गिरोह के सात सदस्यों के चंगुल से 13 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया।
यह भी पढ़े…Bhopal : बच्चियों से रेप की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने सीएम और गृहमंत्री को भेजी गुड़िया
जीआरपी और आरपीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली के ट्रेन नंबर 12361 मुंबई एक्सप्रेस में 13 नाबालिग बच्चों को झारखंड से मुंबई मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ट्रेन में सर्च ऑपरेशन कर मुंबई ले जाए जा रहे तेरा बच्चों को जो ट्रेन के अलग-अलग सीटों पर बैठे हुए थे बरामद किया साथ ही बच्चों को ले जाने वाले 7 आरोपियों को भी जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: नीति आयोग में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक की सैलरी, जानें डिटेल्स
बता दें कि पुलिस गिरफ्त में आए सभी आरोपी और बरामद किए गए सभी बच्चे झारखंड के रहने वाले हैं सभी बरामद किए बच्चों को बाल कल्याण गृह भेज दिया है जहां से उनको जल्द ही उनके घर वापस भेज दिया जाएगा।
