Sarkari Naukari: नीति आयोग में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

Sarkari Naukari: नीति आयोग में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नीति आयोग (Niti Ayog) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई कन्सल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 28 है। 6 पद कन्सल्टेंट पद पर और यंग प्रोफेशनल के पद पर 22 वैकेंसी है। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… UPSC Job 2022 : यहाँ 54 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 29 सितंबर से पहले करें आवेदन

योग्यता और सैलरी

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। कन्सल्टेंट ग्रेड 1 और यंग प्रोफेशनल के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री निर्धारित क्षेत्र में होना अनिवार्य होगा। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। वहीं सैलरी की बात करें तो कन्सल्टेंट ग्रेड 1 पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 0.80 लाख रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी। यंग प्रोफेशनल पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 70,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

यह भी पढ़े… Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार मचाएगी धूम, चलाने के लिए नहीं होगी ड्राइवर की जरूरत, जानें कब होगी लॉन्च

आवेदन

उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2022 तक ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews