लगातार हो रही तेज बारिश से जन-जीवन के साथ-साथ अब रेल यातायात भी प्रभावित, पानी में डूबे ट्रैक

बारिश का जबर्दस्त प्रभाव रेल लाइन पर भी पड़ा। चितहरा स्टेशन से मानिकपुर की ओर कई किलोमीटर तक ट्रैक पर कई फुट पानी भर गया।
continuous heavy rain affected rail traffic

continuous heavy rain affected rail traffic

जबलपुर क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश से जन-जीवन के साथ-साथ अब रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। सतना से मानिकपुर के बीच हुई तेज बारिश के चलते पश्चिम मध्य रेलवे की कई गाड़िया प्रभावित हुई है। रेलवे अधिकारियों के साथ कर्मचारी मौके पर तैनात है। बताया जा रहा है बारिश के चलते कई यात्री गाड़ियां और मालगाड़ी भी प्रभावित हुई है। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि रेल यातायात का बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत सतना-मानिकपुर के बीच हो रही भारी बारिश के कारण चितहरा रेलवे स्टेशन में रेल लाइन पर कई फुट पानी, कई किलोमीटर तक भर गया, जिससे कि 24 यात्री गाडिय़ां व 20 मालगाडिय़ां प्रभावित हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर हो रही भारी बारिश का वीडियो में अब सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैक पर कई फुट पानी है, और रेल कर्मचारी पानी में कमर तक डूबे हुए हैं। पाइंटमेन मौके पर तैनात होकर रेल संचालन को चलायमान रखने के प्रयत्न भी कर रहे है।

कई किलोमीटर तक ट्रैक पर कई फीट पानी भर गया

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रात भारी बारिश सतना-मानिकपुर क्षेत्र में होती रही। बारिश का जबर्दस्त प्रभाव रेल लाइन पर भी पड़ा। चितहरा स्टेशन से मानिकपुर की ओर कई किलोमीटर तक ट्रैक पर कई फीट पानी भर गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने यातायात को तत्काल प्रभाव से दोनों दिशाओं (अप-डाउन) पर रोक दिया गया. बाद में जब स्थिति थोड़ी सामान्य हुई तो पानी भरे ट्रैक पर आगे-आगे रेल कर्मचारी चलते रहे और पीछे-पीछे गाडिय़ों को निकाला जाता रहा।

24 यात्री ट्रेनें व 20 मालगाडिय़ां प्रभावित

बारिश के चलते दोनों ओर की 24 यात्री ट्रेनें व 20 मालगाडिय़ां प्रभावित हुई है। जबलपुर रेल खंड पर अभी भी ट्रेनों को कॉशन आर्डर देकर चलाया जा रहा है। रेल ट्रैक को भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं और रेल संचालन सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए प्रयत्नशील हैं। वहीं इंजीनियरिंग, सिग्नल विभाग का स्टाफ मौके पर मौजूद है।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा मधुर वर्मा का कहना है कि भारी बारिश के चलते चितहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया है। कई यात्री व गुड्स ट्रेन प्रभावित हुई हैं, रेल यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे बहाल कर दिया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews