भारी पड़ा सड़क पर bday सेलिब्रेशन, पुलिस ने की यह कार्रवाई

भारी पड़ा सड़क पर bday सेलिब्रेशन, पुलिस ने की यह कार्रवाई

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में बीच सड़क पर तेज शोर-शराबे के साथ युवाओं की टोली अपनी दोस्त का जन्मदिन मना रही थी कि इसी दौरान मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बर्थडे पार्टी में खलल डालते हुए युवाओं को ना सिर्फ वहां से खदेड़ दिया बल्कि मौके से करीब 40 से अधिक बाइक को भी जप्त किया है, अब इन बाइक को पाने के लिए युवक थाने के चक्कर काट रहे हैं, हालांकि पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधत्मक कार्यवाही की है।

यह भी पढ़े…सीमांकन करने गए पटवारी के साथ मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

रात 12 बजे मनाया जा रहा था जन्मदिन-तभी आ गए थानेदार
जबलपुर के छोटी ओमती में रहने वाला राजा का जन्मदिन था,उसके लिए रात को करीब 100 से ज्यादा युवक इकट्ठा हुए और फिर बाइक के शोर शराबे के साथ बीच सड़क पर टेबिल लगाकर तैयारी कर ली जन्मदिन मनाने की,लगातार तेज शोर की सूचना थाना प्रभारी एसपीएस बघेल को लगी जिसके बाद जैसे ही वो मौके पर पहुँचे तो सभी लड़के बाइक और केक छोड़कर मौके से फरार हो गए,जानकारी के मुताबिक देर रात 12 बजे सभी लड़को की तैयारी थी सभी लोग मिलकर राजा का जन्मदिन मनायेंगे पर इससे पहले ओमती थाना पुलिस आ गई।

यह भी पढ़े…कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने खटखटाया SC का दरवाजा, याचिका दर्ज, रखी यह मांग   

जबलपुर में बढ़ रहा है सड़क पर जन्मदिन मनाने का चलन
देखा जा रहा है कि जबलपुर में बीते कुछ दिनों से रात को युवाओं की टोली बीच सड़क पर उतरकर जन्मदिन मनाने का चलन चला रहे है, इस पार्टी में एक ही स्थान पर सैकड़ो लड़के इकट्ठा होते है और फिर शोर शराबे के बीच जन्मदिन पार्टी का आयोजन करते है जिससे कि न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि पुलिस-प्रशासन को भी परेशान होना पड़ता है।

यह भी पढ़े…अब हरदा बनेगा इजरायल सरकार का सेंटर फॉर एक्सीलेंस, किसान सीखेगें इजरायली खेती की तकनीक

पुलिस की कार्यवाही के बाद अब युवाओ में खौफ
ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने भले ही अपने थाना क्षेत्र में कार्यवाही की हो पर उसका असर शहर के अधिकतर इलाकों में देखा जा रहा है, कहीं ना कहीं इस कार्यवाही के बाद अब युवाओं में खौफ है कि देर रात बीच सड़क में शोर-शराबे के साथ इस तरह की पार्टी अगर होगी तो उन पर भी पुलिस कार्यवाही कर सकती है, फिलहाल आज कि इस कार्रवाई के बाद से युवाओं में हड़कंप है तो वही अपनी गाड़ी चलाने के लिए थाने के बाहर लड़कों का हुजूम लगने लगा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews