अब हरदा बनेगा इजरायल सरकार का सेंटर फॉर एक्सीलेंस, किसान सीखेगें इजरायली खेती की तकनीक

कमल पटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के किसानों को उन्नत कृषि की इजरायली तकनीक की सेंटर फॉर एक्सीलेंस को लेकर इजरायल एवं मध्य प्रदेश सरकार के बीच हुए एमओयू के आधार पर चिन्हित स्थानों में परिवर्तन करते हुए मुरैना, छिंदवाड़ा के साथ हरदा को भी सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने का प्रस्ताव देते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने वर्चुअली इजरायली दूतावास के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि हरदा को इजरायली खेती किसानी के तौर-तरीकों पर मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाया जाता है तो मध्यप्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों के किसानों को इजरायली तकनीक का लाभ मिल सकेगा जिससे वे खेती को घाटे की बजाए लाभ का धंधा बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें… जबलपुर कलेक्टर का निजी स्कूलों के लिए फरमान जारी, नहीं चलेगी मनमानी

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हरदा में सेंटर की स्थापना से हरदा ,नर्मदापुरम, सिवनी, बेतूल, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़ जिलों में इजरायली तकनीक से उन्नत कृषि की संभावनाएं हैं और मध्य प्रदेश का किसान आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर बढ़ सकेगा। माना जा रहा है कि सरकार के इन प्रयासों से ना सिर्फ प्रदेश में उन्नत तकनीक की खेती होगी बल्कि इसका फायदा किसानों को होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews