
Jabalpur Book Fair: जबलपुर में प्राइवेट स्कूलों और किताब दुकानों की मनमानी रोकने के लिए 5 दिवसीय पुस्तक मेले आयोजन हो रहा है। जिसका उद्घाटन कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने किया है। मेले में बच्चों के अभिभावकों को सही दाम में और डिस्काउंट के साथ किताबें बेची जा रही हैं। कलेक्टर ने पुस्तक मेले का निरीक्षण करने के बाद अहम निर्णय लिया है। जो किताबें मेले में नहीं मिलेंगी उन्हें पाठ्यक्रम से हटाने का निर्देश जारी किया गया है।
अभिभावकों के शिकायत पर कलेक्टर का एक्शन
दरअसल, पुस्तक मेले में अभिभावक गण द्वारा यह शिकायत की जा रही है कि, “स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुशंसित कुछ किताबें मेले में नहीं मिल पा रही हैं और विक्रेता बता रहे हैं कि उक्त किताबें मेला खत्म होने के बाद बुक स्टोर पर उपलब्ध होगी। मेले में अनुपलब्ध किताबों के संबंध में मोनोपाली प्रथम दृष्ट्या सिद्ध है।
पाठ्यक्रम में सर्वसुलभ किताबों को जोड़ने का आदेश
मध्यप्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम 2017 के तहत कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित सक्षम जिला समिति द्वारा उक्त किताब को पाठ्यक्रम से हटाकर उसके स्थान पर आसानी से उपलब्ध होने वाली किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
स्कूल प्रबंध 24 घंटे के भीतर सूचना दें
इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर रिप्लेसमेंट के संबंध में ज़िला शिक्षा अधिकारी को सूचित करने का आदेश भी जारी किया गया है। आदेश की अवहेलना करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

