जबलपुर- बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े बच्चे की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

central library

JABALPUR  NEWS : जबलपुर में अचानक तेज बारिश और बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, घमापुर थाना अंतर्गत सतपुड़ा के समीप गर्जन के साथ बरसे बदरा के साथ बिजली गिरने से 14 साल के संस्कार की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति झुलस गया।

पेड़ के नीचे खड़ा था संस्कार 

बारिश होने और बादलों की गर्जन के चलते संस्कार सिंह परिहार पिता ओम प्रकाश सिंह परिवार 14 वर्षीय निवासी टेस्टिंग रोड घमापुर का बरगद के पेड़ के पास खड़ा हो गया था। इसी दौरान बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से संस्कार की मौत हो गई जबकि एक अन्य भी झुलस गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिकेट खेल रहा था बच्चा 
संस्कार  सतपुड़ा टेस्टिंग रोड पर खाली मैदान पर शाम को क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान अचानक से गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरु हो गई। Jआइस ही तेज बारिश शुरू हुई सभी बच्चे इधर उधर भागे ताकि बारिश से बच सकें, संस्कार और उसका एक दोस्त समीप लगे बरगद के पेड़ के पास खड़े हो गये। उसी समय तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में संस्कार आ गया और उसकी मौत हो गई

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews