जबलपुर कलेक्टर ने स्कूलों में घोषित किया अवकाश, अति भारी बारिश के चलते लिया फैसला

school holiday

Jabalpur School Holiday Due to Rain : जबलपुर सहित आसपास के जिलों में हो लगातार हो रही बारिश को देखकर जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक में कल शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। जबलपुर जिले के स्कूलों के लिए घोषित अवकाश निजी और सरकारी दोनों शिक्षण संस्थानों के बच्चों के लिए है। कलेक्टर ने जिले में पिछले चौबीस घण्टे से लगातार हो रही बारिश और आगामी 24 घण्टे में बारिश के संभावनाओं को देखते हुये शुक्रवार 4 अगस्त को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा एक से बारहवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये अवकाश घोषित किया है ।

कलेक्टर का आदेश 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews