जबलपुर : अस्पताल के बिस्तर पर आराम फरमाते कुत्तों ने दिलवाया CMHO को नोटिस, आयोग ने मांगा जवाब

जबलपुर : अस्पताल के बिस्तर पर आराम फरमाते कुत्तों ने दिलवाया CMHO को नोटिस, आयोग ने मांगा जवाब

Jabalpur Commission’s Notice to Cmho :  मप्र मानव अधिकार आयोग ने जबलपुर जिले में अस्पताल के बिस्तरों पर सो रहे कुत्तों का एक वीडियो वायरल होने की खबर पर संज्ञान लिया है। जबलपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहपुरा के इस वीडियों में साफ दिख रहा है कि वार्ड के दो पलंगों पर कुत्ते बड़े मौज से आराम फरमा रहे हैं। यह वीडियो बीते रविवार की रात इलाज के लिए अपनी पत्नी को लेकर आए सिद्धार्थ नामक व्यक्ति ने बनाया है।

नोटिस जारी 

सीएमएचओ जबलपुर ने शहपुरा के बीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारीकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। वीडियो बनाने वाले सिद्धार्थ ने बताया कि गर्भवती पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, तो वहां सिर्फ एक नर्स ही मिली। कोई डाॅक्टर नहीं था। अस्पताल केे बिस्तरों पर कुत्ते सो रहे थे, यह देखकर उन्होंने वीडियो बना लिया। मामले में आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जबलपुर से जवाब मांगा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews